About Me

एकता परिषद भू अधिकार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अहिंसात्मक जन आंदोलन है. लोगों की आवाज सुनी जाए इसके लिए एक बड़े पैमाने की राष्ट्री अभियान की नींव रखी गयी थी, जिसे जनादेश 2007 कहा गया, जिसके माध्यम से 25 हजार लोगों ने राष्ट्रीय राजधानी तक पहुंच कर अपनी आवाज बुलंद की.

Saturday 14 May 2011

जनसत्याग्रह 2012 युनिट

जनसत्याग्रह 2012 भारत के उन सभी लोगों का आंदोलन है जो कि समान अवसर , न्याय एवं अहिंसा परिपूर्ण भारत का सपना देखते है। जनसत्याग्रह आजीविका के मूल साधन जल , जंगल और ज़मीन पर लोगों के अधिकार हेतु एक जन आंदोलन है। वर्ष 2012 में एक लाख गरीब , भूमीहीन , युवा , बुद्धीजीवि एवं आदिवासी 350 किलोमीटर पैदल चल कर ग्वालियर से दिल्ली तक जल ,जंगल और ज़मीन पर लोगों के अधिकार की मांग ले कर जाएंगे। साथ ही भारत सरकार द्वारा गठित भूमि सुधार समिति के बेहतर क्रीयांवयन व ज़मीन के मुद्दों के शीघ्र निपटान की मांग लेकर दिल्ली जाएंगे।

किसी भी आंदोलन की सफलता जितनी आंदोलन में शामिल होने वाले लोगों पर निर्भर करती है उतनी ही उसके पीछे जनाधार तैयार करने वाले साथियों पर भी निर्भर करता है। जनसत्याग्रह युनिट एक एैसे दल की कल्पना है जो कि लोगों को इस आंदोलन के साथ जोड़ेगा साथ ही आंदोलन हेतु आर्थिक सहायता जुटाने का भी कार्य करेगाः

आप अपने शहर/ गॉव या कस्बे में जनसत्याग्रह युनिट कैसे बना सकते हैं:

  • युवाओं के साथ संवाद स्थापित कर सहयोगी समूह तैयार के।
  • जिनाव एकता कार्ड की बिक्री करके।
  • प्रधानमन्त्री को जनसत्याग्रह के समर्थन में पत्र लिखकर।
  • अक्तूबर 2011 को कन्याकुमारी से शुरू होने वाले राष्ट्रव्यापी यात्रा का स्वागत करके।
  • पदयात्रियों के लिए दवा , कंबल ,जूते ,चप्पल व अनाज एकत्रित करके।
  • दान पात्र के माध्यम से दान प्राप्त कर के।
  • सोशल नेटवर्किंग वेबसाईट का उपयोग कर के।
  • जनसत्याग्रह २०१२ पर बनी गानों व वीडियो सीडी की बिक्री कर के।
  • यात्रा में शामिल होकर।
  • आंदोलन के लिए स्वयं सेवीयों को तैयार करके।
  • स्थानीय मुद्दों को स्थानीय प्रशासन तक पहुंचाकर।
  • डाक्टर ,वकीलों एवं पत्रकारों को आंदोलन में सहयोग हेतु प्रेरित कर के।

हम जनसत्याग्रह २०१२ युनिट स्थापित करना चाहते हैं.

नाम:…………………………………………………………………………………….

पता:………………………………………………………………………............

……………………………………………………………………………………………….

शहर/गावं/कस्बा:…………………………………….……………………………

मोबाईल/फ़ोन:……………………………………………………………………..

ईमेल:…………………………………………………………………………………….

वेबसाईट:……………………………………………………………………………..

दिनांक:………………………………………………………………………………….

हस्ताक्षर:…………………………………………………………………………...

No comments:

Post a Comment