About Me

एकता परिषद भू अधिकार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अहिंसात्मक जन आंदोलन है. लोगों की आवाज सुनी जाए इसके लिए एक बड़े पैमाने की राष्ट्री अभियान की नींव रखी गयी थी, जिसे जनादेश 2007 कहा गया, जिसके माध्यम से 25 हजार लोगों ने राष्ट्रीय राजधानी तक पहुंच कर अपनी आवाज बुलंद की.

Sunday 17 April 2011

लक्ष्‍मी नारायण को माजा कोयने पत्रकारिता पुरस्‍कार

: ललित शर्मा, ए विनोद, प्रो. पॉल, नान्‍हू सिंह भी पुरस्‍कृत : डिण्डौरी जिले के पत्रकार लक्ष्मी नारायण अवधिया को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के माजा कोयने पत्रकारिता पुरस्‍कार से सम्मानित किया गया। लक्ष्मी नारायण अवधिया को यह पुरूस्कार ग्रामीण क्षेत्र में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए दिया गया। अवधिया ने आदिवासियों के वनाधिकार तथा अन्‍य मसलों पर लेखन किया है। अवधिया को विकास संवाद संस्था व विभिन्न माध्यमों में वनाधिकार को लेकर लगातार कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले को मिलने वाला यह पहला अवार्ड है।
इस सम्मान समारोह में तीन देशों कनाडा, फ्रांस व स्विटरजरलैण्ड के अतिथियों व देश के आठ राज्यों से सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लक्ष्मी नारायण अवधिया के अतिरिक्त उत्‍तर प्रदेश के ललित शर्मा को असंगठित मजूदरों का संगठित करने के क्षेत्र में, ए विनोद को चेन्नई व तमिलनाड़ु में दलितों के लिए कार्य करने, कनाडा के प्रो पॉल को पूरी दुनिया में अहिंसात्मक कार्य में योगदान के लिये तथा नान्हू सिंह को बैगा समुदाय में संगठन तैयार करने के लिए यह पुरस्‍कार दिया गया।
पुरस्‍कार वितरण सरस्वती विद्यालय की आचार्य कुल की राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रवीणा देशाई, कनाडा की गिल कार्ल हेरिस, एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजगोपाल पीवी राजाजी, साउथ एशिया में शशि सपोर्ट ग्रुप के प्रमुख स्विटजरलैण्ड के प्रो. नियर कुडे द्वारा किया गया। सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र शाल व नगद राशि से पुरूस्कृत किया गया।
इस अवसर पर मानव जीवन विकास समिति के '10 वर्ष का पायदान'  पुस्तक का विमोचन मध्यवन नेटवर्क भोपाल के अध्यक्ष अवधेश कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन एकता परिषद के प्रदेश समन्‍वयक संतोष सिंह व मानव जीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह ने संयुक्‍त रूप से किया।

No comments:

Post a Comment